Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

क्रिकेट इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा बार टॉस किसने जीते हैं ?

दोस्तो अगर आप क्रिकेट देखते है तो ये आर्टिकल आपको जरूर पसंद आने वाला है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आज तक क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच टॉस किसने जीते है ?

तो अगर आप भी मेरी तरह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है, और आप यह जानना चाहते हैं कि क्रिकेट के इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा बार टॉस किसने जीते हैं ? तो इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है।

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार टॉस किस खिलाडी ने जीते है

क्रिकेट इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा बार टॉस किसने जीते हैं ?

फ्रेंड्स यहां पर हम आपको टेस्ट, वनडे और T20 matches की अलग-अलग जानकारी देने वाले हैं। क्योंकि टेस्ट, वनडे और T20, ये तीनो क्रिकेट मैच के 3 अलग अलग फॉरमेट है और इन तीनों फॉर्मेट्स में यह रिकॉर्ड अलग अलग खिलाड़ियों के नाम है।

टेस्ट क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस किस खिलाड़ी/टीम ने जीता हैं ?

दोस्तों टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ( Graeme Smith ) की नाम है, जो कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके है, इन्होंने 109 टेस्ट मैचों में से 60 मैच में टॉस जीता था।

टेस्ट क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने वाले टॉप 5 खिलाडियों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

Player                  Matches       Toss Won

Graeme Smith        109                 60

Allan Border           93                  46

Ricky Ponting         77                  37

Stephen Fleming   80                  37

Clive Lloyd             74                  35


ODI क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा टॉस किसने जीता है ?

वनडे क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जितने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ( Ricky Ponting ) के नाम है, इन्होंने 220 मैचों में 124 बार टॉस जीता था।

वनडे क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने वाले टॉप 5 खिलाडियों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

Player                      Matches         Toss Won

Ricky Ponting              220                 124

Stephen Fleming        218                 106

Arjuna Ranatunga     193                 103

Mohd. Azharuddin    174                 96

Allan Border               178                 86


T20 क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस किस खिलाड़ी ने जीता है ?

फ्रेंड्स T20 क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जितने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। इन्होंने अब तक 44 मैचों में से 26 मैचों में टॉस जीता है।

T20 क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने वाले टॉप 5 खिलाडियों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

Player                      Matches         Toss Won

MS Dhoni                     44                      26

William Porterfield     37                       22

Darren Sammy            30                      18

Daniel Vittori               28                      16

Mohd. Hafeez              27                      15

ये भी पढ़े...

तो फ्रेंड्स आज आपने जाना की क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स टेस्ट, वनडे और T20 में किस किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा बार टॉस है।

उम्मीद करता हु की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करे।

Post a Comment

0 Comments